मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस कोरियाई परमाणु मुद्दे समेत सभी विवादों का निपटारा सभ्य तरीके से तलाशने का हमेशा पक्षधर रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूसी थिंकटैंक वाल्दाई डिस्कशन क्लब की यहां हुई बैठक में कहा कि उत्तर कोरिया को अलग-थलग करना या धमकाना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि हालांकि रूस प्योंगयांग के परमाणु परीक्षण की निंदा करता है और उसपर लगे संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध के पालन करता है लेकिन कोई उत्तर कोरिया को पसंद करे या न करे, वह एक संप्रभु देश है।
उन्होंने कहा, “हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि चाहे कितनी भी जटिल समस्या, जैसे सीरिया, लीबिया, कोरियाई प्रायद्वीप या यूक्रेन की, इसे अलग-थलग करने के बजाए सुलझाना चाहिए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर