नई दिल्ली| दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार सामने आ रहे रिकॉर्डतोड़ केस ने केजरीवाल सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हालत को बेकाबू होता देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम बैठक बुलाई है। सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नोडल अधिकारी बनाने का भी फैसला किया है। बैठक शाम 4 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत विभाग के कई अधिकारी भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्रियों के कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि कोविड -19 की स्थिति और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा निर्देशों को लागू करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को यह भी घोषणा की है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 स्थिति के लिए नोडल मंत्री होंगे।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से कोरोना के 15,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी में 14 अप्रैल को 17,284 और 15 अप्रैल को 16,699 मामले दर्ज किए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची