लाहौर: पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी सोमवार को कोविड-19 पॉजिटीव पाए गए थे जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को बताया है कि उसके सात खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का भी कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कुल 35 लोगों के टेस्ट हुए थे। पीसीबी ने यह टेस्ट कराची, लाहौर और पेशावर में सोमवार को कराए थे।
जिन खिलाड़ियों के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं उनमें फखर जमन, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन और मोहम्मद रिजवान के अलावा वहाब रियाज के नाम शामिल हैं।
खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ में से मलंग अली का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
अभी तक हालांकि शोएब मलिक, क्लीफे डेक्कन और वकार यूनिस के टेस्ट नहीं हुए हैं।
इससे पहले सोमवार को इमाद वसीम, हैरिस और शादाब के टेस्ट पॉजिटिव आए थे।
पीसीबी की मेडिकल टीम इन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के संपर्क में पहले से ही है और उन्हें अपने घर में क्वारंटीन रहने को कहा है।
जिन खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव आया है वो लाहौर में 24 जून को बायो सिक्योर वातारण में एकत्रित होंगे और 25 जून को इनका दोबारा टेस्ट लिया जाएगा।
दूसरे राउंड के टेस्ट में निगेटिव आने वाले खिलाड़ी 24 घंटों के भीतर मैनचेस्टर के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने के बाद ईसीबी की मेडिकल टीम भी इन लोगों का टेस्ट लेगी।
पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया