नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के बीच क्रिकेट के फिर से शुरू होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के कारण लसिथ मलिंगा को अपनी गेंदबाजी का शैली में थोड़ा बदलाव लाना पड़ सकता है। यॉर्कर मैन के नाम से मशहूर मलिंगा जब भी गेंद डालते हैं तो इसे डालने से पहले वह हर बार चूमते हैं। उनकी इस आदत पर अब सचिन ने रोक लगाने की बात की है।
सचिन ने ट्विटर पर मलिंगा की एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में मलिंगा अपनी गेंदबाजी मार्क को शुरू करने के समय गेंद को चूमते हुए दिखाई देते हैं।
सचिन ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ” एक खिलाड़ी को आईसीसी के नियमों के बाद अपनी रन-अप रूटीन को भी बदलना होगा! क्या कहते हैं माली?”
महान भारतीय बल्लेबाज ने इस फोटो को मलिंगा के साथ टैग भी किया है और उनसे पूछा है कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं।
आईसीसी ने गेंद को चकमाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लार इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दी है।
– -आईएएनएस

और भी हैं
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
भारत बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर टीम में हुए शामिल