लंबी कूद के दिग्गज खिलाड़ी माइक पावेल ने जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट को ट्रैक एंड फील्ड एथलीट कार्ल लुइस और जेसी ओवेंस के साथ रखा है और कहा है कि बोल्ट अगर कोशिश करते तो वह उनका रिकार्ड तोड़ सकते थे।
पावेल ने 1991 विश्व चैम्पियनशिप में टोक्यो में 8.95 मीटर की छलांग लगाई थी।
उनसे जब सर्वकालिक महान एथलीट के लिए कार्ल लुइस और उसेन बोल्ट के बीच चुनने को कहा गया तो पावेल ने कहा, “मेरा मानना है कि बोल्ट। मुझे लगता है कि वह लंबी कूद में अगर कोशिश करते तो नौ मीटर तक जा सकते थे।”
उन्होंने लेकिन कार्ल को चुना और कहा, “लेकिन मैं कार्ल को चुनूंगा। शायद जेसी ओवेंस भी हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने भी एक दोपहर में चार विश्व रिकार्ड तोड़े थे। जब आप तीन महान एथलीट की बात करते हो तो यह तीनों सबसे ऊपर आते हैं।”
पावेल से जब पूछा गया कि अब जब बोल्ट ने संन्यास ले लिया है तो खेल का क्या होगा? इस पर पावेल ने कहा, “बोल्ट जब तक थे तब तक उनका एकतरफा दबदबा था इसी कारण लोग कहते हैं कि अब जब बोल्ट चले गए हैं तो खेल का क्या होगा, लेकिन उन्होंने यही बात कार्ल लुइस के बारे में कही थीं, इसके बाद माइकल जॉनसन के बारे में भी और अब उसेन बोल्ट के बारे में कह रहे हैं। इसलिए कोई न कोई बोल्ट का स्थान लेने आएगा।”

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया