मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित करने वाली कोरोनावायरस महामारी के प्रसार के लिए चीन का नाम लिए बिना उस पर आरोप लगाते हुए दुनिया भर के नेताओं पर तंज कसा है। शनिवार को ट्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए ऋचा ने पूछा है कि क्या दुनिया के सभी नेता कायर हैं? क्यों कोई देश भारत की मदद करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है?
ऋचा लिखती हैं, “एक देश पूरी दुनिया में दर्दनाक बीमारी फैलाता है, लाखों जानें जाती हैं, पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था तोड़ देता है, रातों रात कई यूरोपियन कंपनीज के शेयर खरीदता है, बीमारी की आड़ में हॉन्ग कॉन्ग, वियतनाम, जापान के साथ भी बदसलूकी करता है, फिर हमारे निहत्थे सैनिकों को मार देता है गलवान में, हमें दूसरी बार सीमा पर लड़ने पर मजबूर करता है..और पूरी दुनिया कुछ नहीं कहती? क्यों लोग इस देश से डरते हैं? क्यों बाकी सारे देश एकजुट हो कुछ नहीं करते? क्या दुनिया के सभी लीडर डरपोक हैं? मेरे नाना आजादी की लड़ाई और 1962 में लड़े थे। बहुत अजहेल है आज का सच।”
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़