भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को मौसम खराब रहने के बारे में चेतावनी जारी की है।
निकोबार द्वीप में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और निकोबार तथा अंडमान द्वीप के दूर दराज के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है ।
मछुआरों को निकोबार द्वीप के आस पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
निकोबार द्वीप समूह के आसपास हवा की गति 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 45 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है और आज रात हवा की यह गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।
समुद्र में और तट पर मौसम काफी खराब रहने की संभावना है।

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी