मुंबई: टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में सशक्त भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का कहना है कि उनकी पीढ़ी की महिलाएं कमजोर नहीं हैं और उनका मानना है कि हमेशा सही के लिए लड़ना चाहिए। सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में उनके किरदार को एक एपिसोड में छेड़छाड़ का सामना करता है।
तेजस्वी ने कहा, “छेड़छाड़ वाला दृश्य काफी दिलचस्प था क्योंकि मैं इस तरह के मुद्दों से वास्तविक जीवन में भी निपट सकती हूं। हमारी पीढ़ी की लड़कियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। वे स्वतंत्र, मजबूत और आत्मविश्वास से भरी हैं।”
उन्होंने कहा, “वह खराब स्थिति में बैठकर रोने वालों में से नहीं है। महिला दिवस (8 मार्च को)पर मैं पूरी दुनिया की महिलाओं मैं अधिक शक्ति का प्रसार करना चाहती हूं। सही के लिए लड़ें और हार न मानें, मैं ये मजबूती से मानती हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।