मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन ने बच्चों से शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि बच्चे गैजेट्स को छोड़कर आउटडोर गेम्स ज्यादा खेलें।
विद्या ने कहा, “आज के माहौल में बच्चों के लिए बाहरी गतिविधियां सीमित हो गई हैं क्योंकि वे ज्यादातर समय स्मार्टफोन या अन्य गैजेट्स के साथ व्यस्त रहते हैं। बच्चों को घर पर बैठकर और गैजेट पर गेम खेलने के बजाए बाहरी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।”
विद्या, अभिनेता तुषार कपूर के साथ बच्चों के फिटनेस कार्निवल जूनियर्थन से जुड़ी हुई हैं।
इस पहल के समर्थन में तुषार ने कहा, “जूनियर्थन अच्छा कॉन्सेप्ट है। मुझे खुशी है कि वे बच्चों के लिए कुछ कर रहे हैं। यह पहल सभी बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का एक बेहतरीन उपाय है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।