मुंबई। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के निर्माताओं ने फिल्म की टिकटों की बुकिंग रिलीज से कई सप्ताह पहले ही शुरू कर दी है। फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म निर्माताओं ने इसके लिए पेटीएम के साथ साझेदारी की है।
रिलायंस एंटरटेंमेंट के सीओओ शिवाशिश सरकार ने कहा, “ट्रेलर की प्रतिक्रिया अभिभूत कर देने वाली है और हम फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों तक पहुंचने को उत्सुक हैं और इस दिवाली उन्हें ‘गोलमान अगेन’ देखने की हर वजह दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हम पेटीएम के साथ सहयोग करने और अपनी फिल्म को ऐसी पहली फिल्म बनाने को लेकर खुश हैं जिसकी टिकटों की बुकिंग रिलीज से चार सप्ताह पहले ही शुरू हो गई।”
रोहित शेट्टी फिल्म्स और मंगलमूर्ति फिल्म्स के सहयोग से निर्मित ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।