एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म “गोलमाल अगेन” के प्रमोशन में बिजी है। गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ रुपहले पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।
फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी 11 साल से दर्शकों को इस सीरीज के जरिए हंसा रहे हैं।
रोहित शेट्टी साल 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ के नाम से फिल्म लेकर आए, इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटन्र्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’ और अब ‘गोलमाल अगेन’ आ रही है।
’गोलमाल‘ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसका चौथा भाग बनाया गया है। दिवाली के अगले दिन यानी 20 अक्तूबर को फिल्म रिलीज होने वाली है।
फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे, प्रकाश राज, नील नितिन मुकेश और संजय मिश्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
‘गोलमाल अगेन’ में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी है। लेकिन ये ऐसा हॉरर नहीं है जिसे देख दर्शक डर जाएंगे, बल्कि इसे देखकर वे ठहाके लगाएंगे।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।