मुंबई। अभिनेत्री तब्बू के बाद अभिनेता नील नितिन मुकेश भी रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म से जुड़ गए हैं।
नील ने अपने बयान में कहा, “मैं रोहित द्वारा कॉमेडी के चित्रण का जबरदस्त प्रशंसक हूं और मैं इस विधा की फिल्म करने के लिए हमेशा से उत्सुक रहा हूं। ‘गोलमाल अगेन’ हास्य जैसी चुनौतीपूर्ण विधा में मेरा पहला प्रयास होगा क्योंकि आपको एक ही समय में हंसाने वाले पात्र के साथ ही संजीदा भी नजर आना होता है।”
अपनी भूमिका के बारे में नील ने बताया कि फिल्म में वह एक कॉर्पोरेट टाइकून के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी शादी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
नील उदयपुर में रुक्मिणी सहाय के साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। शादी के जश्न समारोह का आयोजन सात से नौ फरवरी के बीच होगा।
फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी हैं।
नील मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ में भी नजर आएंगे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट