नई दिल्ली:सीएम अरविंद केजरीवाल ग्रीन दिल्ली एप का 29 अक्टूबर को 12 बजे शुभारंभ करेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसको लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आज समीक्षा बैठक की। ग्रीन दिल्ली एप से संबंधित शिकायत निवारण प्रक्रिया को लेकर की गई समीक्षा बैठक में पर्यावरण विभाग, राजस्व विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, पीडब्लूडी, दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, एनएचएआई आदि विभागों के नोडल अधिकारी शामिल हुए। ग्रीन दिल्ली एप का इस्तेमाल कर लोग कचरा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, धूल की शिकायतों से सरकार को अवगत करा सकेंगे।
समीक्षा बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ग्रीन दिल्ली एप का शुभारम्भ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे करेंगे। ग्रीन दिल्ली एप से मिलने वाली शिकायतों के निवारण के लिए एक समय सीमा तय होगी, इसके अंतर्गत संबंधित विभाग को शिकायत का निपटारा करना पड़ेगा। एप से सभी संबंधित विभाग जुड़े रहेंगे और प्रदूषण से सबंधित कोई भी शिकायत आने पर वह स्वयं ही संबंधित विभाग को चली जाएगी। इस एप से संबधित विभाग के नोडल अफसर एवं उनके अधीनस्थ अन्य अधिकारी जुड़े रहेंगे। यह एप फोटो और वीडियो शिकायत पर आधारित होगा। समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण