नई दिल्ली: फॉसिल ने अभिनेत्री दिशा पटानी को भारत में अपना नया सेलेब्रिटी ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। दिशा का अनोखा अंदाज उनके प्रशंसकों, खासकर युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है और फॉसिल के नए रेंज की घड़ियां भी युवा केंद्रित हैं। ब्रांड ने शुक्रवार को कहा, यूथ आइकन दिशा पटानी ने अपने फैशन सेंस, जो कि क्रिएटिव, फ्रेश और मॉर्डन है और अपनी वास्तविकता के साथ अपने प्रशंसकों को सफलतपूर्वक प्रेरित किया है।
भारत में फॉसिल समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉनसन वर्गीज ने कहा, “दिशा पटानी के सहयोग करके फॉसिल को खुशी मिली है, जो वाकई में युवा भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका जुनून और आत्मविश्वास शानदार है, स्टाइल को लेकर उनकी समझ भी बेहद शानदार है और वह फॉसिल की स्वाभाविक आशावादिता और वास्तविकता के साथ सटीक बैठती हैं।”
अपने इस एसोसिएशन पर प्रतिक्रिया देते हुए दिशा कहती हैं, “मैं फॉसिल के साथ जुड़कर रोमांचित हूं, एक ब्रांड जो खूबसूरती से तैयार की गई घड़ियों को बेहतर व नए डिजाइन के साथ पेश करता है। सहज शैली की बात करते हुए निजता और विशिष्टता का जश्न मनाना ही फॉसिल व मेरे स्टाइल के बारे में सबकुछ बयां करती है।”
इस साल के कैम्पेन में स्प्रिंग समर कलेक्शन की बहु प्रतीक्षित घड़ियों में ट्रैडिशनल और ऑटोमेटिक घड़ियां, हायब्रिड एचआर स्मार्टवॉच और जेन5 स्मार्टवॉच के लिए नए प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू