पूर्णिया: बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की याद में अब लोग सड़कों और चौराहों का नाम रखने लगे हैं। सुशांत के गृह जिला पूर्णिया के लोगों ने सुशांत की याद में कई दिनों से सड़क और चौक का नाम रखने की मांग कर रहे थे। इसके बाद वहां के नगर निगम ने फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर ‘सुशांत सिंह राजपूत चौक’ रख दिया है। पूर्णिया की मेयर सविता देवी ने सड़क और चौक के नाम का उद्घाटन किया। इस मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।
मेयर सविता देवी ने कहा, “सुशांत महान कलाकार थे और उनके नाम पर सड़क का नाम रखना उन्हें श्रद्धांजलि देना है।” उन्होंने कहा कि जो सड़क मधुबनी से माता चौक को जाती है, उसे अब सुशांत सिंह राजपूत रोड के नाम से जाना जाएगा। यही नहीं, मशहूर कार कंपनी के गोल चक्कर का नाम भी बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के तमाम क्षेत्रों में सुशांत सिंह की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग लगातार हो रही है। कई सामाजिक संगठन भी सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुके हैं।
गौरतलब है कि पटना के रहने वाले सुशांत सिंह काफी कम समय में बॉलीवुड में सफल अभिनेता के रूप में पहचान बना चुके थे। सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’