नई दिल्ली | मध्य जिले के चांदनी महल थाने में एक और पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गयी है। इसी के साथ इस थाने में अब तक 3 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। यहां कुल स्टाफ की संख्या 68 है। इन सभी का कोरोना टेस्ट करा दिया गया है। शनिवार रात को यह जानकारी डीसीपी मध्य जिला संजय भाटिया ने दी। उन्होंने कहा, “जिन 68 पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया उनमें से 13 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बाकी काफी स्टाफ को थाने में ही कोरोंटाइन करके रखा गया है।”
फिलहाल कोरोना की इस समस्या के चलते थाना के चार्ज विजिलेंस इंस्पेक्टर तारकेश्वर को अस्थाई रुप से दिया गया है। चांदनी महल थाना क्षेत्र में आने वाली सभी पुलिस चौकियों पर तैनात स्टाफ को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है ताकि समस्या और ज्यादा बढ़ने से रोकी जा सके।
— आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण