जोधपुर: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह अपने चिकित्सकों के दल से घिरने जा रहे हैं जो उन्हें फिर से स्वस्थ्य करेंगे। 75 वर्षीय अभिनेता ने मंगलवार को अपने ब्लॉग में कहा, “मैं कल सुबह से अपने शरीर को डॉक्टरों की टीम के घेरे में रखूंगा जो मुझे फिर से स्वस्थ्य करेंगे। मैं आराम करूंगा।”
उन्होंने कहा, “अभी सुबह के पांच बजे हैं। काम के लिए कल रात के बाद यह सुबह हुई। कुछ लोगों को जीने के लिए काम करने की, कठिन परिश्रम करने की जरूरत होती है।”
अमिताभ फिलहाल ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग कर रहे हैं।
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर खान, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ भी शामिल हैं।
यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’