चेन्नई। अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने मेगास्टार चाचा चिरंजीवी की बुधवार रिलीज होने वाली फिल्म ‘कैदी नंबर 150’ में एक विशेष कैमियो करते हुए नजर आएंगे। यह तमिल ब्लाकबस्टर ‘कथ्थी’ की तेलुगू रीमेक है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह किसी तरह से इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे और चिरंजीवी सर ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। यह अर्जुन के लिए एक बहुत ही खास भूमिका है।”
विश्व भर में बुधवार को रिलीज हो रही इस फिल्म की शुरुआत में अर्जुन एक बहुत ही संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे।
अर्जुन के अलावा चिरंजीवी के बेटे राम चरण की भी इस फिल्म में एक विशेष उपस्थिति होगी। वह एक विशेष गीत में थिरकते हुए नजर आएंगे।
वी.वी विनायक के निर्देशन में बनीं फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी शामिल हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
राम चरण के निर्माण में बनीं फिल्म पूरे विश्व भर में 2000 स्क्रीनों पर रिलीज की जाएगी। यह चिरंजीवी के करियर की काफी बड़ी रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट