चेन्नई। रूस के अग्रणी पुरुष टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने शनिवार को यहां चल रहे 22वें एयरसेल चेन्नई ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मेदवेदेव पहली बार किसी एटीपी टूर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।
यहां एसडीएटी स्टेडियम में शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 99वीं विश्व वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने इजरायल के डुडी सेला को 4-6, 7-6 (2), 6-2 से हराया।
31 वर्षीय सेला ने दमदार शुरुआत की और पहला सेट भी जीत लिया। एक समय सेला खिताब जीतने के काफी करीब लग रहे थे, लेकिन दूसरे सेट में मेदवेदेव ने यहां से जबरदस्त वापसी की।
दूसरे सेट में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों विश्वस्तरीय टेनिस का नजारा देखा।
(आईएएनएस)

और भी हैं
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर
एशियन गेम्स: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम, मेडल हुआ पक्का