चेन्नई: चेन्नयन एफसी के मुख्य कोच जॉन ग्रेगोरी ने एफसी गोवा के खिलाफ हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे चरण में मिली जीत पर टीम के डिफेंडरों को सराहा है। चेन्नयन क्लब ने गोवा को 3-0 से मात दी। दोनों टीमों के बीच पहला चरण 1-1 से ड्रॉ था और ऐसे में ग्रेगोरी की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सेमीफाइनल के दूसरे चरण में चेन्नयन क्लब के लिए जेजे लालपेख्लुआ ने 26वें और 90वें मिनट में दो गोल किए। इसके अलावा, धनपाल गणेश ने 29वें मिनट में गोल किया।
ग्रेगोरी ने हेनरिक सेरेनो, मेल्सन को सेंट्रल डिफेंस में रखा और ऐसे में जैरी लालरिंजुआला और इनिगो मार्टिनेज ने साथ दिया। इसकी बदौलत, गोवा इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाया।
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में ग्रेगोरी ने कहा, “गोवा शुरुआत से ही दबाव में थी। हमने अपने डिफेंडरों पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। हमारे पास दबाव में रहते हुए भी मजबूत खड़े रहने की क्षमता है। हमने अपने डिफेंस पर पूरा विश्वास जताया और उन्होंने इस मैच में अपना काम बखूबी तरीके से किया।”
ग्रेगोरी ने कहा कि क्लब में विदेशी खिलाड़ी की भूमिका अहम रही और यह मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अहम रही। वे अनुभवी हैं और उनका फुटबाल में करियर काफी लंबा है। ऐसे में वह इस खेल की मांगों को अच्छे से समझते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया