लॉस एंजेलिस| रियलिटी टीवी शख्सियत किम कर्दशियां का कहना है कि एक बार उन्होंने फैशन डिजाइनर निकोल रिकी के साथ मिलकर एक लिपस्टिक चुराई थी।
अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट में किम ने वह वाकया याद किया, जब उन्होंने 11 साल की उम्र में एक दुकान से लिपस्टिक चुराई थी।
किम का कहना है कि उन्हें बचपन से ही खूबसूरत दिखने का शौक था।
किम ने लिखा, “जब मैं और निकोल रिकी करीब 11 साल के थे, तब हम मालिबू में एक दुकान में गए और एक लिपस्टिक उठा ली।”
किम ने आगे लिखा, “मुझे लिपस्टिक के शेड का नाम याद नहीं है, लेकिन वह रेवलॉन की भूरे रंग की लिपस्टिक थी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।