मुंबई| दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सनी देओल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड में एक खरे और मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं। अनुपम ने रविवार को ट्विटर पर सनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “फिल्म उद्योग के अपने सबसे पसंदीदा और खरे व्यक्ति से मिलकर खुश हूं। नरम दिल और मजबूत इरादों वाले सनी देओल।”
सनी और अनुपम ने ‘चालबाज’, ‘सलाखें’, ‘समुंदर’ और ‘डर’ समेत कई फिल्मों में काम किया है।
अनपुम इन दिनों ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ में नजर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।
वहीं, सनी अपने बेटे करन को फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के साथ लॉन्च करने जा रहे हैं।
फिल्म का शीर्षक सनी के पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के लोकप्रिय गीत से प्रेरित है।
फिल्म को मनाली की खूबसूरत वादियों में फिल्माया जा रहा है। इसका निर्देशन खुद सनी करेंगे।
करन को लॉन्च करने के लिए जी स्टूडियो ने सनी के साथ हाथ मिलाया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।