नई दिल्ली| दिल्ली मेट्रो में सोमवार रात को तकनीकी गड़बड़ी का मामला सामने आया, जब दिल्ली मेट्रो की एक रेलगाड़ी का एक गेट खुला रह गया और इस बीच मेट्रो ने काफी लंबा सफर तय किया।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि येलो लाइन पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली मेट्रो में सोमवार रात लगभग 10 बजे चावड़ी बाजार स्टेशन पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मेट्रो का एक गेट खुला रह गया।
मेट्रो का एक गेट सिविल लाइन्स स्टेशन आने तक खुला रह गया।
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और मेट्रो स्टाफ को इसका पता चला।
सोशल मीडिया पर सोमवार रात को मेट्रो का एक गेट खुला रहने की घटना का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर से शूट किया गया था।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आप जानते हैं कि ये वीडियो किस तरह वायरल होते हैं। इससे गलत छवि पेश होती है। ऐसा नहीं था। हम इस घटना से वाकिफ थे। हमें तुरंत इस घटना का पता चल गया था और हमने अपने स्टाफ को तैनात कर दिया था। वडियो में गेट पर स्टाफ को भी देखा जा सकता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता