मुंबई| कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के आगामी पांचवें सीजन में सुपर जज के रूप में नजर आने को तैयार अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि दिग्गज अभिनेता चार्ली चैपलिन महान कॉमेडियन थे और वह उनकी तस्वीर अपने बटुए में रखते हैं।
अक्षय ने शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान कहा, “चार्ली चैपलिन निसंदेह सबसे महान कॉमेडियन हैं। आज तक मेरे बटुए में उनकी तस्वीर है। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी कहावत पर विश्वास रखता हूं कि, ‘जिंदगी को करीब से देखा जाए तो यह एक त्रासदी है, लेकिन दूर से देखने में यह कॉमेडी है।”‘
शो में अक्षय के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी मेंटोर के रूप में दिखेंगे।
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का प्रसारण जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।