लॉस एंजेलिस: गायक जायन मलिन और मॉडल गीगी हदीद ने एक दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य जायन और हदीद ने मंगलवार को अपने अलगाव की घोषणा की। दोनों पिछले दो वर्षो से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
वेबसाइट ‘सीएनएन डॉट कॉम’ के मुताबिक, दोनों ने अलगाव के बाद प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।
जायन ने कहा, “मैं इस मुश्किल निर्णय के लिए और इस समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए प्रशंसकों का आभारी हूं।”
हदीद ने बताया कि उनका अलगाव सौहार्दपूर्ण है।
दोनों के एक-दूसरे के प्यार में पड़ने की अटकलें वर्ष 2016 की शुरुआत में उस समय आई थीं, जब जायन के ‘पिलोटॉक’ वीडियो में हदीद भी नजर आई थीं।
फिलहाल, जायन इंस्टाग्राम पर और हदीद को फॉलो नहीं कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।