मुंबई : जैकलिन फर्नांडीज ने एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने ‘सनराइज बडी’ को किस कर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, उसमें वह एक घोड़े को किस कर रही हैं और उसे उन्होंने अपना ‘सनराइज बडी’ कहा है।
उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, “सेल्फी किंग! मेरे सनराइज बडी।” इस फोटो को फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 492 हजार लोगों ने पसंद किया है।
अभिनेत्री ने इससे पहले भी अपने खूबसूरत घोड़े के साथ खुद की तस्वीरें साझा की थीं।
https://www.instagram.com/p/B_RMXUwnBuR/?utm_source=ig_web_copy_link
इस बीच, जैकलीन अपनी आने वाली वेब सीरीज, ‘मिसेज सीरियल किलर’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। उनकी यह सीरिज एक मई को रिलीज होने वाली है, इसे फराह खान ने बनाया है और उनके पति शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित किया गया है। यह थ्रिलर सीरिज एक ऐसी महिला के बारे में है, जिसके पति को सीरियल मर्डर के लिए फंसाया और कैद किया गया है।
https://www.instagram.com/p/B_HU-CrnN_g/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म में मनोज बाजपेयी भी हैं, उन्होंने इससे पहले 2016 में कुंदर के साथ लघु मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘कृति’ में काम किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।