वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट कर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन बोल्टन को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के पद पर नियुक्त होने की जानकारी दी। बोल्टन जनरल एच.आर.मैक्मास्टर का स्थान लेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप ने बताया कि वह नौ अप्रैल से इस पद को संभालेंगे।
ट्रंप ने कहा, “मैं जनरल एच.आर.मैक्मास्टर की सेवा का आभारी हूं, जिन्होंने इस पद पर रहते हुए बेहतरीन काम किया है और वह हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे।”
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने भी ट्वीट कर मैक्मास्टर के निस्वार्थ साहस और नेतृत्व की सराहना की।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा