रांची – झारखंड के चतरा जिले में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा से सोमवार को चार बदमाशों ने 23 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार चारों बदमाश सुबह 9:40 बजे बैंक आए और बैंक कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 23 लाख रुपये लूट लिए। रुपये लूटकर वे फरार हो गए। पुलिस ने अपराधियों की तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय