न्यूयॉर्क: अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पद से हटाए जाने की खबर के बाद मंगलवार को अमेरिकी डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में बीते सत्र के 1.2336 डॉलर के मुकाबले 1.2397 डॉलर की मजबूती रही। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र में 1.3906 डॉलर के मुकाबले 1.3977 डॉलर की मजबूती रही।
डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी 0.7877 से घटकर 0.7867 हो गया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पद से हटाने और उनके स्थान पर सीआईए के निदेशक माईक पोम्पिओ को नया विदेश मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की थी।
डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 89.675 पर रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारत और ओपेक ने ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करने पर जताई सहमति, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी