इंडियन वेल्स (अमेरिका): स्पेन के टेनिस खिलाड़ी पाब्लो कारेनो ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जीत हासिल की है। इसके साथ ही पाब्लो ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
टूर्नामेंट के 11वीं वरीय पाब्लो ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में रूसल के डेनिल मेदवेदेव को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पाब्लो ने एक घंटे और 29 मिनट तक चले मैच में मेदवेदेव को सीाधे सेटों में 6-1, 7-5 से हराया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में पाब्लो का सामना अब दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।
एंडरसन ने अपने तीसरे दौर के मैच में अर्जेटीना के निकोलस किकर को 7-6 (1), 7-6 (3) से हराया।
इसके अलावा, उरुग्वे को पाब्लो कुएवास ने भी अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। कुएवास जीतने के कारण नहीं, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी और आस्ट्रिया के खिलाड़ी डोमिनिक थीम के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण अगले दौर में पहुंचे हैं।
प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें कोरिया के हेयोन चुंग से भिड़ना है, जिन्होंने तीसरे दौर में थॉमस बर्डिक को मात दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया