इंडियन वेल्स (अमेरिका): वर्ल्ड रैंकिंग में 109वें पायदान पर काबिज जापान के टारो डेनियल ने इंडियन वेल्स में एक बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अपनी कोहनी का ऑपरेशन करा कर कोर्ट पर लौटे जोकाविक अभी पूरी तरह अपनी फॉर्म में नहीं लौटे हैं। रविवार को हुए मैच में उनमें तेजी और आत्मविश्वास की कमी नजर आई।
डेनियल ने ढाई घंटे तक चले मुकाबले में जोकाविक को 7-6 (3), 4-6, 6-1 से हराया।
पांच बार इंडियन वेल्स का खिताब जीतने वाले जोकाविक ने आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर से बाहर होने के बाद अपनी कोहनी का ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया। उन्होंने 2008, 2011, 2014, 2015 और 2016 में इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम किया है।
डेनियल तीसरे दौर में बेल्जियम के रूबेन बेमेलमेंस और अर्जेंटीना के लियोनाडरे मेयर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया