इंडियन वेल्स (अमेरिका): अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने अपनी छोटी बहन सेरेना को मात देकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
वीनस का सामना अब अंतिम-16 दौर में लातविया की एनास्तासीजा सेवास्तोवा से होगा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वीनस ने महिला एकल वर्ग में मंगलवार को खेले गए इस मैच में सेरेना को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर बाहर किया।
वीनस और सेरेना के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 24 मैचों में वीनस ने जीत हासिल की है।
इसके साथ ही, वीनस ने 2008 विंबलडन फाइनल के बाद से पहली बार सेरेना को किसी मैच में सीधे सेटों में मात दी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह