साउ पाउलो : इटली के टेनिस खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी ने चिली के निकोलस जैरी को 1-6, 6-1, 6-4 से हराकर रविवार को यहां ब्राजील ओपन का खिताब अपने नाम किया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फोगनिनी और जैरी पहली बार किसी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में खेल रहे थे। चिली के खिलाड़ी ने इस मुकाबले का पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया।
पहला सेट हारने के बाद दूसरी वरीयता प्राप्त 30 वर्षीय फोगनिनी ने 22 वर्षीय जैरी को अगले दोनों सेट में मात दी और मैच अपने नाम किया।
इस हार के बाद भी जैरी सोमवार को जारी होने वाली एटीपी में 61वें पायदान पर पहुंच सकते हैं। वह अभी 73वें पायदान पर हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर
एशियन गेम्स: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम, मेडल हुआ पक्का