वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यदि यूरोपीय संघ (ईयू) उसके इस्पात एवं एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क के प्रस्ताव के विरोधस्वरूप कदम उठाएगा तो वह यूरोपीय कारों पर नया कर लगा देंगे। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को इस्पात के आयात पर 25 फीसदी जबकि एल्यूमिनियम के आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया था।
ट्रंप का कहना था कि उनके इस कदम से घरेलू स्तर पर इन उद्योगों को लाभ पहुंचेगा।
हालांकि, ट्रंप के इस फैसले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके कई व्यापारिक साझेदार आलोचना कर रहे हैं, जिनका कहना है कि ट्रंप के इस फैसले से व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है।
यूरोपीय संघ के अधिकारियों का कहना है कि वे हार्ले डेविडसन बाइकों, बरबन व्हिस्की और लेवी जींस सहित अमेरिकी सामान पर नए कर लगाएंगे।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “यदि ईयू वहां पर काम कर रही अमेरिकी कंपनियों पर कर बढ़ाएंगे जो पहले से ही बहुत ज्यादा है तो हम अमेरिका में उनकी कारों पर कर लगाएंगे।”
यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के मुताबिक, अमेरिका में साल 2016 में बीएमडब्ल्यू और फॉक्सवैगन जैसी 12 लाख से अधिक यूरोपीय कारों का यहां आयात हुआ।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान