वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को रोकने में नाकाम रहने पर अपने पूर्ववर्ती बराक ओबामा प्रशासन की जांच की चुनौती दी है। सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप का बुधवार को यह बयान राष्ट्रपति के उन सिलसिलेवार बयानों के बाद आया है, जिसमें ट्रंप ने चुनाव में रूसी हस्तक्षेप रोकने के लिए ओबामा को जिम्मेदार ठहराया था। इस दौरान ट्रंप ने पहली बार सेशंस के कामकाज के तरीके पर निशाना साधा था।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “सवाल यह है कि अगर ओबामा प्रशासन के दौरान रूसी हस्तक्षेप हुआ तो उनकी (ओबामा) जांच क्यों नहीं होनी चाहिए?”
ट्रंप ने कहा, “इस हस्तेक्षप को लेकर ओबामा ने कुछ क्यों नहीं किया? डेमोक्रेटिक अपराधों की जांच क्यों नहीं हो रही? जेफ सेशंस से पूछें।”
ट्रंप और सेशंस मंगलवार को कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सम्मानित करने के एक समारोह के दौरान ओवल कार्यालय में थे।
सीएनएन के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त दोनों की तस्वीरें ली जा रही थी, उनके बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान