नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद स्थिति को संभालने को लेकर सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार को शहर के कुछ स्थानों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं हैं। शहर की लगभग सभी टेलीकॉम फर्मों को निर्देश दिया गया है कि जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती है या आगे के निर्देश नहीं दिए जाते, तब तक सेवा को रोक दिया जाए।
दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सरकार ने यह निर्देश दिया, जो आक्रामक किसानों को नियंत्रित करने में असहाय दिखे। किसानों ने अप्रत्याशित रूप से पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया और गणतंत्र दिवस परेड के समापन के तुरंत बाद लाल किले की ओर बढ़ गए।जियो, एयरटेल, आइडिया जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने बाधित इंटरनेट सेवाओं के बारे में संदेशों के माध्यम से अपने ग्राहकों को सूचित किया।
गृह मंत्रालय ने एक आदेश में सिंघू, गाजीपुर, टिकरी, मुकरबा चौक और नांगलोई के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में 11.59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं हैं। ऐसा ‘सार्वजनिक सुरक्षा’ बनाए रखने के लिए किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली
एनडीएमसी अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत के रंग’ कला कार्यशाला में 25 प्रख्यात कलाकारों को किया सम्मानित