नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा ओखला तिमारपुर वेस्ट मैनेजमेंट जिंदल ग्रुप एवं गफ्फार मंजिल बाल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में आज नुक्कड़ नाटक, सफाई अभियान जागरूकता रैली, निशुल्क कानूनी कैंप, district magistrate के सहयोग से आधार कार्ड कैंप ,एवं लेबर registration कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलती हुई नीना बंसल कृष्णा, जिला सत्र न्यायाधीश दक्षिण पूर्वी जिला, ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है ।आसपास की सफाई रखना हम सब का कर्तव्य बनता है तथा आसपास के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना भी एक देश भक्ति है और डालसा का यही प्रयास है गंदगी ना हो आस पास । लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था डी ए वी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से आज सफाई अभियान के साथ-साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई और लोगों को गीला कूड़ा और सूखा कूड़े के बारे में भी जानकारी दी गई ।
बच्चों द्वारा गफ्फार मंजिल बाल उद्यान की साफ सफाई भी की गई। यह रैली गफ्फार मंजिल से होती हुई हाजी कॉलोनी मे लोगों को जागरूक करती हुई जिंदल प्लांट पर संपन्न हुई ।इस रैली को संयुक्त रूप से नीना बंसल कृष्णा जिला सत्र न्यायाधीश दक्षिण पूर्वी जिला साकेत कोर्ट, सदस्य सचिव दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण कंवलजीत अरोड़ा , विशेष सचिव गौतम मनन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश आकांक्षा व्यास ने बताया की डालसा न्याय आपके द्वार के साथ अन्य जागरूक कार्यक्रम चलाकर लोगों को लाभ पहुंचा रहा है ।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राधा भारद्वाज जिंदल ग्रुप के सीनियर मैनेजर संदीप दत , आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

और भी हैं
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, संविधान बनाने का अल्टीमेटम; जारी रहेगी भूख हड़ताल
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन