नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के चलन बंद किए जाने के बाद देश को एक कम नकदी वाला समाज बनाने की एक पहल के तहत डिजिटल लेनदेन की ओर भारत का बढ़ना जारी रहेगा।
यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और अधिकारियों की एक रैली संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “आइए, हम डिजिटल लेनदेन की दिशा में आगे बढ़ें।”
उन्होंने समाज में एनसीसी के कैडेट की भूमिका की सराहना की और कहा, “भारत और खास तौर पर भारतीय युवा प्रौद्योगिकी के अनुकूल खुद को बड़ी तेजी से ढाल रहे हैं।”
मोदी ने कहा, “भारत के भविष्य को लेकर हम आश्वस्त हैं और देश की युवा शक्ति पर हमें गर्व है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान