वाशिंगटन : डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बेटी इवांका ट्रंप को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली टीवी होस्ट को जमकर लताड़ लगाई। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट कर टीवी होस्ट सामंथा बी के शो ‘फुल फ्रंटल’ पर निशाना साधते हुए कहा, “ये गैर प्रतिभाशाली होस्ट सामंथा बी को उनके भद्दी भाषा के लिए लो रेटिंग शो से निकाल क्यों नहीं देते?”

सामंथा बी ने अपने शो के दौरान ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए भद्दी भाषा में इवांका का उल्लेख किया था, जिससे बाद में हंगामा बढ़ गया।
हालांकि, बी ने अगली सुबह ट्वीट कर अपने शब्दों के लिए माफी मांगते हुए कहा था कि उन्होंने सीमा का उल्लंघन किया है और इस तरह अपमान करना अनुचित और अक्षम्य है। इस बीच शो के दो विज्ञापनकर्ताओं ने अपनी स्पॉसरशिप वापस ले ली।
वहीं, व्हाइट हाउस ने भी सामंथा बी की भाषा को लेकर उनकी निंदा करते हुए कहा कि यह घृणित और निंदनीय थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान