चेन्नई| तमिलनाडु में वित्तीय कारणों की वजह से एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ के शुक्रवार सुबह के शो रद्द कर दिए गए हैं।
फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “बाहुबली 2 के निर्माताओं अर्का मेडीवर्क्स पर तमिलनाडु के फिल्म वितरक ‘के प्रॉडक्शंस’ के 15 करोड़ रुपये बकाया है। इस वजह से राज्य में फिल्म के तेलुगू और तमिल वर्जन की रिलीज में दिक्कतें हो रही हैं।”,
एक थिएटर मालिक ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस मुद्दे को दोपहर तक सुलझा लिया जाएगा।
थिएटर मालिक ने कहा, “इस विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की जा रही है। दोपहर तक फिल्म के तेलुगू और तमिल वर्जन के शो शुरू हो सकते हैं।”
हालांकि, फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज हो चुका है।
सूत्र ने बताया, “फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि हिंदी वर्जन को अनिल थडानी देशभर में रिलीज कर रहे हैं।”
‘बाहुबली 2’ देश के अन्य भागों में भी रिलीज हो गई।
फिल्म में प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णनन हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।