चेन्नई : अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘गेम ओवर’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
तापसी ने सोमवार को फिल्म के कलाकारों और टीम के साथ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, “इस बेहतरीन पटकथा की शूटिंग का लंबा थकाऊ, लेकिन समृद्ध अनुभव पूरा हुआ। कुछ खूबसूरत यादें चाहे वह व्हीलचेयर पर बैठना हो या फ्रैक्चर जो मुझे कभी नहीं हुआ या पूरी यूनीट को लूडो खेलने का आदि बनाना।”
31 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि ‘गेम ओवर’ सभी पर दीर्घस्थायी प्रभाव छोड़ेगी।
यह फिल्म अश्विन सरवानन द्वारा निर्देशित है, जो इससे पहले माया में अभिनेता नयनथारा के साथ काम कर चुके हैं।
‘मनमर्जियां’ में नजर आ चुकीं तापसी ‘तड़का’ और ‘बदला’ में भी काम कर रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।