मियामी| अमेरिका में तूफान ‘इरमा’ के खतरे के बीच फ्लोरिडा से 50 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लोरिडा हरिकेन कार्यक्रम के प्रबंधक एंड्रयू सूसमैन ने शुक्रवार रात बताया कि फ्लोरिडा के लगभग 56 लाख लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाने का संदेश दिया गया।
यह तूफान श्रेणी चार का तूफान है। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा, “आज रात नहीं, एक घंटे में नहीं बल्कि अभी सुरक्षित स्थानों पर चले जाइए।”
स्कॉट ने गुरुवार रात को राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अगले सप्ताह तक बंद करने के आदेश दिए थे।
फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी ने 650,000 लोगों के लिए ‘इवैक्यूएशन ऑर्डर’ जारी किया है।
तूफान ‘इरमा’ क्यूबा में दस्तक दे चुका है।
अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) के मुताबिक, तूफान ने शुक्रवार रात 11 बजे क्यूबा के कामागुई द्वीपसमूह पर दस्तक दी।
क्यूबा प्रशासन अभी तक 700,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुकी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान