वाशिंगटन| अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का कहना है कि तूफान ‘हार्वे’ से प्रभावित 311,000 लोगों ने सरकारी सहायता के लिए पंजीकरण कराया है।
पेंस ने तूफान से प्रभावित टेक्सास के कई क्षेत्रों के दौरे के बाद गुरुवार को कहा, “हम आज यहां हैं। हम कल भी यहां होंगे और जब तक यह राज्य, शहर या क्षेत्र पहले से बेहतर नहीं हो जाता, हम रोजाना यहीं होंगे।”
उन्होंने लोगों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी देने हेतु सरकार की इच्छा भी जताई।
पेंस ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया शनिवार को यहां आएंगी।
टेक्सास में आई बाढ़ अमेरिका के इतिहास की सर्वाधिक विनाशकारी बाढ़ है। बाढ़ से अभी तक 30,000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है और कुल 40 लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
तूफान ने 25 अगस्त को टेक्सास में दस्तक दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान