मुंबई: फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने कहा कि ‘दास देव’ अब 20 अप्रैल को रिलीज होगी क्योंकि फिल्म वितरक अजय देवगन की ‘रेड’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं चाहते हैं। सुधीर ने मंगलवार को न्यूज18 रील अवॉर्ड्स के इतर यह जानकारी दी।
इससे पहले दास देव 23 मार्च को रिलीज होने वाली थी।
फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बारे में पूछे जाने पर सुधीर ने कहा, “हमने दास देव की रिलीज की तारीख बदल दी है क्योंकि फिल्म वितरक श्रंगार फिल्म्स ने कहा कि ‘रेड’ हमारी फिल्म से पहले रिलीज हो रही है। इसके अलावा ‘बागी 2’ है। इसलिए हमने श्रंगार फिल्म्स के कहने पर रिलीज 20 अप्रैल कर दी। यह ठीक है, हमें इससे कोई परेशानी नहीं है।”
उन्होंने कहा, “वे वितरण के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, 1942: ए लव स्टोरी और परिंदा को वितरित किया था और मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। वे अद्भुत हैं। मुझे लगता है कि वे इसे सबसे अच्छे से जानते हैं। हमने अपना काम किया है और अब यह सभी उनके हाथों में है।”
सुधीर मिश्रा ने इस समारोह में इरफान खान को दिया गया पुरस्कार ग्रहण किया जो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के लिए देश से बाहर हैं। इरफान को फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
इरफान के स्वास्थ्य पर सुधीर ने कहा, “वह मेरे छोटे भाई हैं। मैंने हाल में उनके साथ अमेजन प्राइम वीडियो श्रृंखला में काम किया था जिसका मैं क्रिएटिव हेड था।”
‘दास देव’ एक रोमांटिक राजनीतिक थ्रिलर है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।