मुम्बई| दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार को यहां के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जा गया।
ट्वीट में कहा गया है, “दिलीप कुमार साहब को खार के नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में नियमित जांच और परीक्षण के लिए दाखिल किया गया है। डॉक्टर नितिन गोखले की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम उनका ध्यान रख रही है। दिलीप साहब के लिए दुआ कीजिएगा और सुरक्षित रहिएगा। ”
भारतीय सिनेमा में लेजेंड का दर्जा रखने वाले 98 साल के दिलीप कुमार को बीते महीने भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों बाद ही हालांकि वह घर वापस आ गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’