नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह बदली छाई रहने के साथ नमी बनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश हुई। सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में बीते 24 घंटों में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।”
यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे यहां आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी के निकट गुरुग्राम में भी मंगलवार को हुई भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और दिल्ली-जयपुर-मुंबई राजमार्ग पर जलभराव की वजह से यातायात पर असर पड़ा।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट