नई दिल्ली| दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, बैजल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल ने 31 दिसंबर, 2016 से 18 मई, 2022 तक पांच साल और चार महीने की अवधि के लिए दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल के तौर पर कार्य किया।
उपराज्यपाल के पद पर रहते हुए वह कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कुछ विवादों में भी उलझे।
बैजल ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर भी काम किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप NDMC का संकल्प: आधुनिक विकास, बेहतर सेवाएं और विकसित भारत की दिशा में एक और कदम
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता