नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले महीने हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा के गवाह बने मुस्लिमों और हिंदुओं ने मंगलवार को एक साथ ईद मनाई। ईद के मौके पर लोगों ने शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए एक-दूसरे को बधाई दी।
पिछले महीने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी।
16 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद 20 अप्रैल को इलाके में बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था।
इस अभियान को ‘रुटीन एक्सरसाइज’ कहा गया था और इलाके की कई दुकानों और घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया था।
इस बीच ईद के मौके पर इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल भी देखा गया।
मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा, “हम सभी यहां एक-दूसरे के साथ शांति और सद्भाव के साथ रहना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि इलाके में जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.. और इलाके में सद्भाव की वापसी शुरू हो गई है।”
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अब स्थिति में सुधार हो रहा है।
इलाके में हिंसा भड़कने के एक हफ्ते बाद दोनों समुदायों ने शांति और सद्भाव का संदेश देने के लिए ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली