नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों को हाल ही में अपराधी घोषित किया गया था और वह मुकदमे के बाद से फरार चल रहे थे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुवीर, सुभाष, अनिल और ऋषि के रूप में हुई है। द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कि पुलिस द्वारा घोषित अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और मुखबिरों को भी लगाया गया है।
डीसीपी ने आगे कहा कि 6 जनवरी को पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बिंदापुर थाने में दर्ज मामलों में अपनी संलिप्तता का खुलासा करते हुए कहा कि मुकदमे के दौरान वे अपने घरों से भाग गए थे।

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!