नई दिल्ली| दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में स्थित एक शोरूम में शनिवार को भीषण आग लग गई। एक दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी सूचना दी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लाजपत नगर मार्केट के ब्लॉक-1 सेंट्रल मार्केट से भीषण आग लगने की सूचना मिली।
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, “यहां के एक शोरूम में आग लगी हुई है। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आगे की जानकारियों के मिलने का इंतजार किया जा रहा है।”
एक महीने के लॉकडाउन के बाद बाजार फिर से खुलने के बाद की यह पहली घटना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी